कारोबारी हफ्ते की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 82,253 और निफ्टी 25,080 पर बंद
punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 03:33 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (14 जुलाई) को शेयर बाजार में गिरावट रही है। सेंसेक्स 247.01 अंक गिरकर 82,253 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 67.55 अंक की गिरावट रही, ये 25,080.30 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 नीचे रहे। बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर्स 1.5% तक गिरे। टाइटन, सनफार्मा और पावर ग्रिड में मामूली तेजी रही।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.25% नीचे 39,470 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.094% चढ़कर 3,179 पर कारोबार कर रहे हैं।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.043% चढ़कर 24,150 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.43% ऊपर 3,525 पर बंद हुआ।
- 11 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% नीचे 44,372 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.22% गिरकर 20,585 पर और S&P 500 0.33% नीचे 6,260 पर बंद हुए।
शुक्रवार को शेयर बाजार का हाल
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (11 जुलाई) को सेंसेक्स 690 अंक गिरकर 82,500 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 205 अंक की गिरावट रही, ये 25,150 के स्तर पर बंद हुआ।