MCX-Comex Gold Rate: 15,937 रुपए लुढ़की चांदी, सोना ₹2,785 हुआ सस्ता, जानें क्या है 2 फरवरी का लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 10:21 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में आज भी (2 फरवरी) तेज गिरावट देखने को मिली है। सोने की शुरुआत सुस्त रही, जबकि चांदी ने तेज खुलने के बाद गिरावट पकड़ ली। खबर लिखे जाने तक घरेलू वायदा बाजार में सोना करीब 2785 रुपए गिरकर 1,44,968 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी लगभग 15937 रुपए टूटकर 2,49,715 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दबाव में रहा, जबकि चांदी में मजबूती देखने को मिली। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लुढ़का, चांदी सुधरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण काफी नीचे आ चुके हैं। सोना आज भी गिर गया, लेकिन चांदी आज सुधर गई। Comex पर सोना आज 4,807.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,713.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,691.30डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 84.30 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 78.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.88 डॉलर की गिरावट के साथ 81.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News