Silver Price: रिटर्न के मामले में गोल्ड से आगे निकली चांदी, अब तक करा चुकी है इतना फायदा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 04:53 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः औद्योगिक मांग में तेजी और भू-राजनीतिक तनावों के बीच चांदी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। वर्ष 2025 में अब तक चांदी ने निवेशकों को 45% का रिटर्न दिया है, जबकि सोने का रिटर्न 33% रहा। भारत में चांदी का भाव ₹1.26 लाख प्रति किलो तक पहुंच गया है।

विश्लेषकों के अनुसार, मौद्रिक नीति में नरमी, वैश्विक अनिश्चितता और शुल्क संबंधी बदलावों ने मांग को सहारा दिया है। अनुमान है कि चांदी की कीमत 2026 के अंत तक ₹1.60 लाख और 2028 तक ₹2 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

विशेषज्ञों की राय

रेनीशा चैनानी, ऑगमॉन्ट सिल्वर: चांदी ने $40 प्रति औंस का स्तर पार कर लिया है। आने वाले हफ्तों में यह $43 (₹1.30 लाख प्रति किलो) और 2025 के अंत तक $45 (₹1.35 लाख प्रति किलो) तक जा सकती है।

अक्षया कांबोज, IBJA: रुपए की कमजोरी और अमेरिकी फेड से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का लाभ दोनों धातुओं को मिला है लेकिन फिलहाल चांदी की रफ्तार ज्यादा मजबूत दिख रही है।

निवेशकों के लिए संकेत

विशेषज्ञ मानते हैं कि बढ़ती औद्योगिक खपत और सकारात्मक वैश्विक माहौल के चलते आने वाले वर्षों में चांदी, सोने से ज्यादा रिटर्न दे सकती है। यही कारण है कि निवेशकों के पोर्टफोलियो में चांदी का महत्व तेजी से बढ़ रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News