शेयर बाजार की गिरावट से अरबपतियों को झटका, Ambani-Adani की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 11:37 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की संपत्ति में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कभी दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में भारत के दो उद्योगपति शामिल होते थे लेकिन अब टॉप-20 में सिर्फ मुकेश अंबानी का नाम बचा है। मौजूदा समय में वह 100 अरब डॉलर क्लब से भी बाहर हो चुके हैं। भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट का असर इन अरबपतियों की संपत्ति पर भी पड़ा है, क्योंकि शेयरों की कीमतों में आई कमी से उनकी नेटवर्थ घट गई है। दूसरी ओर एलन मस्क 351 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, हालांकि उनकी नेटवर्थ भी इस साल अब तक 81.4 अरब डॉलर कम हो चुकी है।

एक ही दिन में 10,500 करोड़ रुपए गिरी अंबानी की नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ एक ही दिन में 1.21 अरब डॉलर (10,500 करोड़ रुपए) गिर गई। इसके साथ ही मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 83.8 अरब डॉलर रह गई है। इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ में 6.81 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिसलकर 17वें स्थान पर आ गए हैं।

गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी गिरावट

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट आई है। गौतम अडानी की नेटवर्थ एक ही दिन में 1.79 अरब डॉलर यानी 15,600 करोड़ रुपए गिर गई है। इससे अडानी की नेटवर्थ 63 अरब डॉलर रह गई है। गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस साल अब तक 15.7 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 22वें स्थान पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News