Billionaires List: अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, Jeff Bezos ने मारी बाजी, इस शख्स को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 12:23 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः ईरान-इजरायल तनाव के बीच ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर अब अरबपतियों की दौलत पर भी साफ दिखने लगा है। Bloomberg Billionaires Index के ताजा आंकड़ों के अनुसार, Jeff Bezos अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। पिछले 24 घंटों में उनकी संपत्ति में 3.92 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर 235 अरब डॉलर हो गई। वहीं Sergey Brin चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

PunjabKesari

टॉप अरबपतियों की रैंकिंग में हलचल

  • Elon Musk अब भी 654 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं ( +2.05 अरब डॉलर )
  • Larry Page 250 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं
  • Mark Zuckerberg की संपत्ति बढ़कर 211 अरब डॉलर हो गई
  • Larry Ellison 1.06 अरब डॉलर की गिरावट के बाद 195 अरब डॉलर पर आ गए और 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए

अन्य बड़े नामों की स्थिति

  • Warren Buffett 142 अरब डॉलर के साथ 12वें स्थान पर खिसक गए
  • Bernard Arnault 153 अरब डॉलर के साथ 7वें नंबर पर बने हुए हैं
  • Michael Dell 151 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गए
  • Jensen Huang की संपत्ति 148 अरब डॉलर हुई, लेकिन वह 9वें स्थान पर खिसक गए

PunjabKesari

अडानी-अंबानी की दौलत में बढ़त

  • Mukesh Ambani को 110 मिलियन डॉलर का फायदा, कुल नेटवर्थ 91.8 अरब डॉलर (18वां स्थान)
  • Gautam Adani को 1.95 अरब डॉलर का फायदा, कुल नेटवर्थ 74.9 अरब डॉलर (22वां स्थान)

हालांकि, दोनों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ।

क्या है वजह?

अमेरिकी शेयर बाजार में आई तेजी और ग्लोबल स्तर पर भू-राजनीतिक हलचल के चलते टेक और अन्य सेक्टर के दिग्गजों की संपत्ति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News