इन 3 कारणों से लौटी शेयर मार्केट में हरियाली, निवेशकों को ₹5 लाख करोड़ का Profit

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 03:31 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः गुरुवार की गिरावट के बाद 10 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 850 अंकों तक उछल गया, जबकि निफ्टी 24,000 के करीब पहुंच गया। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में मजबूत खरीदारी के साथ-साथ ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने बाजार को सहारा दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 918.60 (1.20%) अंक मजबूत हो कर 77,550.25 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 275.50 (1.16%) अंक की तेजी के साथ 24,050.60 के स्तर पर बंद हुआ।

इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपए उछलकर 450 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। गुरुवार को सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 76,631.65 पर बंद हुआ। निफ्टी 222.25 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,775.10 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Unclaimed Money: बैंक से लेकर EPF तक...लावारिस पड़े ₹2.2 लाख करोड़, पढ़ें पूरी खबर

तेजी के 3 बड़े कारण....

1. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी

बाजार की तेजी का सबसे बड़ा कारण बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में मजबूत खरीदारी रही। इस सेक्टर में करीब 1.6% की तेजी आई, जबकि पूरे हफ्ते में यह सेक्टर 8% से ज्यादा चढ़ चुका है। PSU और प्राइवेट बैंक शेयरों में मजबूती ने बाजार के सेंटीमेंट को पॉजिटिव बनाए रखा।

2. ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में तेजी का रुख रहा, जिससे भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला। जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग के इंडेक्स हरे निशान में रहे। वहीं अमेरिकी बाजार भी मजबूत बंद हुए, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

अमेरिकी टेक शेयरों में खास तेजी देखी गई। Amazon के शेयर AI चिप डेवलपमेंट की खबरों के बाद 5% से ज्यादा चढ़े। इसके अलावा Alphabet और Intel में भी मजबूती देखने को मिली। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद ने ग्लोबल सेंटीमेंट को सपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें: ADB ने बढ़ाया भारत की वृद्धि दर का अनुमान, FY26-27 में 6.9% रहेगी GDP ग्रोथ 

3. रुपए में मजबूती

भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ, जिससे बाजार को अतिरिक्त सपोर्ट मिला। रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 92.41 पर पहुंच गया। मजबूत करेंसी से विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ता है, जिसका असर बाजार पर भी दिखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News