सेंसेक्स में साल की एक दिन की बड़ी गिरावट, राजकोषीय घाटा बढऩे के डर

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 07:01 PM (IST)

मुंबई: शेयर बाजार में आज भारी उठापटक देखी गई और सेंसेक्स में एक दिन के सत्र में साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। राजकोषीय घाटा बढऩे की चिंताओं को इसके पीछे अहम कारण माना जा रहा है। इससे बाजार में बड़े पैमाने पर बिकवाली का दौर निकल पड़ा।  बीएसई सेंसेक्स 453 अंक लुढ़ककर 33,149.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी आज 10,300 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ। इस गिरावट से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों के निवेशकों की बाजार पूंजीकरण राशि 1.06 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई।   

आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि देश का राजकोषीय घाटा अक्तूबर अंत तक 2017-18 के पूरे साल के बजट अनुमान के समक्ष 96.1% तक पहुंच चुका है। इसकी वजह राजस्व का कम संग्रहण होना और खर्च का बढऩा है।  दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने भी आज अपनी स्थिति को कमजोर बनाए रखा। 

किसी एक सत्र में सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट
ब्रोकरों के अनुसार नवंबर माह के वायदा एवं विकल्प सौदों का आज निपटान होने और एशियाई बाजारों के कमजोर रुख का असर भी बाजार धारणा पर पड़ा। तीस कंपनियों के शेयर मूल्य पर आधारित सेंसेक्स 453.41 अंक यानी 1.35 % गोता लगाकर 33,149.35 अंक पर बंद हुआ। इसकी शुरुआत 33,542.50 अंक से हुई और दिन में कारोबार के दौरान इसका गिरना जारी रहा और एक बार यह 33,108.72 अंक के निचले स्तर तक गिर गया था। नवंबर 2015 के बाद किसी एक सत्र में सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। तब यह 514.19 अंक गिर गया था।  इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित एनएसई का निफ्टी 134.75 अंक यानी 1.30% गिरकर 10,226.55 अंक रह गया। दिन में कारोबार के दौरान यह 10,300 से 10,211.25 अंक के बीच रहा। निफ्टी में भी यह इस साल 27 सितंबर के बाद दूसरी बड़ी गिरावट रही। तब यह 135.75 अंक गिरा था। 

जियोजित फाइनेंशियल र्सिवसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘राजकोषीय घाटे संबंधी चिंताओं के बढऩे से बाजार और रुपया गिरा है। इसके अलावा तेल उत्पादक देशों (ओपेक) में तेल उत्पादन बढऩे की उम्मीदों के चलते भी निवेशकों के बीच बिकवाली का दौर चला।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आज नवंबर के वायदा एवं विकल्प डेरीवेटिव सौदे के समाप्त होने और अन्य एशियाई बाजारों में बिक्री होने से अस्थिरता बढऩे से बाजार प्रभावित हुआ। बैंकों का अच्छा प्रदर्शन नहीं होने का भी असर बाजार पर पड़ा है।’’  

आज के टॉप गेनर 
RTNPOWER   
DEN    
MCLEODRUSS    
GNFC   
PIIND

आज के टॉप लुसर
SREINFRA    
BAJAJELEC    
UPL    
ADANITRANS    
SJVN


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News