SBI UPI Down: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 4 सितंबर को बंद रहेगी UPI सर्विस, बैंक ने किया अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 01:51 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। अगर आप रोजमर्रा के भुगतान के लिए SBI खाते से UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो 4 सितंबर की रात आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। बैंक ने बताया है कि निर्धारित मेंटेनेंस के चलते कुछ समय के लिए UPI सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

45 मिनट तक प्रभावित रहेंगी UPI सेवाएं

SBI की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को रात 12:15 बजे से 1:00 बजे तक बैंक की UPI सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी यानी कुल 45 मिनट तक ग्राहकों को UPI पेमेंट करने में परेशानी हो सकती है।

बैंक के मुताबिक यह एक निर्धारित मेंटेनेंस गतिविधि है, जिसे तय समय से पहले पूरा किए जाने की भी संभावना है। इस दौरान SBI खाते से Google Pay, PhonePe, Paytm या YONO जैसे ऐप्स के जरिए किए जाने वाले UPI भुगतान प्रभावित हो सकते हैं। बैंक ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

UPI Lite से कर सकते हैं छोटे भुगतान

मेंटेनेंस के दौरान डिजिटल पेमेंट में परेशानी से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को UPI Lite का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। UPI Lite के जरिए छोटे भुगतान किए जा सकते हैं और सामान्य तौर पर हर छोटे ट्रांजैक्शन के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती।

PunjabKesari

UPI Lite में ट्रांजैक्शन और बैलेंस की सीमाएं बैंक और NPCI के मौजूदा नियमों के अनुसार लागू होती हैं। इसलिए भुगतान करने से पहले अपने UPI ऐप में उपलब्ध लिमिट जरूर जांच लें।

SBI UPI की ट्रांजैक्शन लिमिट

SBI के UPI लेनदेन से जुड़े प्रमुख नियमों में शामिल हैं:

  • P2P ट्रांजैक्शन: एक दिन में अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन।
  • दैनिक कुल सीमा: सामान्य UPI लेनदेन के लिए अधिकतम 1 लाख रुपये प्रतिदिन।
  • इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट: कुछ मामलों में 2 लाख रुपये तक की सीमा।
  • IPO, टैक्स, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान: निर्धारित श्रेणियों में 5 लाख रुपये तक की सीमा हो सकती है।
  • हालांकि, वास्तविक ट्रांजैक्शन लिमिट बैंक, UPI ऐप, मर्चेंट कैटेगरी और लागू नियमों पर निर्भर कर सकती है।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

अगर आपको 4 सितंबर की रात 12:15 से 1:00 बजे के बीच कोई जरूरी भुगतान करना है, तो बेहतर होगा कि उसे पहले ही पूरा कर लें। खासकर बिल भुगतान, ऑनलाइन खरीदारी या किसी जरूरी व्यक्ति को पैसे भेजने जैसे लेनदेन के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था रखना उपयोगी रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News