Bank Holiday List: 15 से 30 अक्टूबर तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 12:16 PM (IST)

नई दिल्लीः त्योहारी सीजन के बीच अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की तारीखें जरूर चेक कर लें। अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रह सकते हैं। दुर्गा पूजा, विजयादशमी और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहारों के चलते विभिन्न राज्यों में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच बैंक जाने की योजना बनाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट देखना जरूरी है।

बैंक छुट्टियों की लिस्ट

17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी- केवल अगरतला में बैंक बंद (बाकी भारत के लिए यह महीने का तीसरा शनिवार है और बैंक खुले रहेंगे)
18 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद
19 अक्टूबर (सोमवार): महा नवमी / आयुध पूजा- अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग।
20 अक्टूबर (मंगलवार): विजया दशमी / दशहरा- लगभग पूरे देश में (गंगटोक और इम्फाल को छोड़कर)।
21 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा / विजया दशमी- अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम।
22–23 अक्टूबर (गुरुवार – शुक्रवार): दुर्गा पूजा / दसैन- केवल गंगटोक (सिक्किम)।
24 अक्टूबर (शनिवार): चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंकों की छुट्टी।
25 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश / लक्ष्मी पूजा- पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश (ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा का विशेष अवकाश)।
26 अक्टूबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा / एसेशन डे / वाल्मीकि जयंती- अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर।
29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ- केवल शिमला में स्थानीय अवकाश।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News