महामारी की वजह से 2020 में सऊदी अरामको का मुनाफा भारी गिरावट के साथ 49 अरब डॉलर पर

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 01:29 PM (IST)

दुबईः सऊदी अरब की सरकार समर्थित पेट्रोलियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अरामको का मुनाफा 2020 में भारी गिरावट के साथ 49 अरब डॉलर रह गया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे कंपनी के मुनाफे में भी जबर्दस्त गिरावट आई है। सऊदी अरेबियन ऑयल कंपनी ने रविवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी किए। महामारी की वजह से दुनियाभर में आवाजाही पर अंकुश लगा था, जिससे पेट्रोलियम उत्पादों के दाम अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गए थे।

यह भी पढ़ें- जनवरी में EPFO अंशधारकों की संख्या 27.79% बढ़ी

हालांकि, हाल के सप्ताहों में आवाजाही पर अंकुशों में ढील, कारोबार खुलने और कोविड-19 टीकाकरण अभियान की वजह से कच्चे तेल के दाम चढ़े हैं। अरामको ने कहा है कि उसके तेल राजस्व में भारी गिरावट के बावजूद वह तिमाही आधार पर 18.75 अरब डॉलर या सालाना 75 अरब डॉलर के लाभांश के भुगतान के वादे को पूरा करेगी। कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के दौरान शेयरधारकों से यह वादा किया था। लाभांश का लगभग पूरा पैसा सऊदी सरकार की जेब में जाएगा। सरकार की कंपनी में 98 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें- रिलायंस के साथ डील पर रोक के खिलाफ फ्यूचर ग्रुप दिल्ली HC पहुंचा, 22 मार्च को सुनवाई

सऊदी अरामको का मुनाफा 2020 में घटकर 49 अरब डॉलर रह गया। 2019 में कंपनी ने 88.2 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया था। इससे पिछले साल यानी 2018 में कंपनी का मुनाफा 111.1 अरब डॉलर रहा था। अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News