Rupee Strong: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 10:47 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः रुपया बुधवार को शुरआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 90.67 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी पूंजी के निवेश में तेजी से घरेलू मुद्रा को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू बाजारों में गिरावट ने रुपए की बढ़त को सीमित कर दिया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.60 पर खुला और फिर लुढ़कर 90.67 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को दो पैसे की बढ़त के साथ 90.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.24 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 77.56 अंक टूटकर 83,373.40 अंक पर जबकि निफ्टी 26.25 अंक फिसलकर 25,699.15 अंक पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.40 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 995.21 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News