Banking Sector का बड़ा अपडेट: कैश डिपॉजिट से लेकर मिनिमम बैलेंस तक बदल रहे हैं नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 11:58 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः YES बैंक ने अपने मर्चेंट ईजी (Merchant Easy) और मर्चेंट प्राइम (Merchant Prime) करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए फीस और चार्ज स्ट्रक्चर में अहम बदलावों की घोषणा की है। नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। इनमें कैश डिपॉजिट, औसत मासिक बैलेंस (AMB), नॉन-मेंटेनेंस पेनल्टी और डेबिट कार्ड चार्ज जैसी सुविधाओं पर सीधा असर पड़ेगा।
कैश डिपॉजिट लिमिट
- मर्चेंट ईजी: पिछली महीने के AMB का 12 गुना तक कैश डिपॉजिट फ्री (अधिकतम ₹1.5 करोड़ तक)।
- मर्चेंट प्राइम: पिछली महीने के AMB का 15 गुना तक कैश डिपॉजिट फ्री (अधिकतम ₹5 करोड़ तक)।
- लिमिट से ज्यादा कैश जमा करने पर ₹1,000 पर ₹4 चार्ज (न्यूनतम ₹50 प्रति ट्रांजैक्शन)।
- ₹50 और उससे कम के नोट: ₹10,000 से ऊपर की रकम पर 2% चार्ज।
- सिक्कों की जमा सीमा 1,000 रुपए प्रति महीना है. इसके बाद 5 फीसदी शुल्क
न्यूनतम बैलेंस और पेनल्टी
- मर्चेंट ईजी: ₹25,000 का औसत मासिक बैलेंस अनिवार्य।
- मर्चेंट प्राइम: ₹50,000 का औसत मासिक बैलेंस अनिवार्य।
- शॉर्टफॉल पर ₹250, और बैलेंस आधे से कम होने पर ₹500 पेनल्टी।
पेमेंट और ट्रांजैक्शन सेवाएं
- RTGS, NEFT और YES बैंक के भीतर ट्रांसफर: पूरी तरह फ्री।
- IMPS: महीने की पहली 5 ट्रांजैक्शन फ्री, इसके बाद ₹2.5 से ₹15 चार्ज (राशि के अनुसार)।
- चेकबुक: 100 पेज तक फ्री, फिर ₹2 प्रति पन्ना।
- डिमांड ड्राफ्ट: YES बैंक शाखाओं पर फ्री।
डेबिट कार्ड चार्जेस
- सभी अकाउंट होल्डर्स को Element Business Debit Card, सालाना शुल्क ₹349।
- अंतरराष्ट्रीय विड्रॉल: ₹150 प्रति ट्रांजैक्शन।
- अंतरराष्ट्रीय बैलेंस इंक्वायरी: ₹20।
अन्य बैंक एटीएम: मेट्रो में 3 और नॉन-मेट्रो में 4 फ्री ट्रांजैक्शन, उसके बाद
- ₹23 प्रति फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन
- ₹10 प्रति नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन।
YES बैंक ने स्पष्ट किया है कि सभी चार्ज टैक्स को छोड़कर बताए गए हैं और समय-समय पर इन्हें बदला जा सकता है। इसलिए मर्चेंट अकाउंट होल्डर्स को इन नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि अनावश्यक चार्ज से बचा जा सके।