Bank Holiday Alert: 19 फरवरी को बैंक विजिट का है प्लान, पहले देख लें हॉलिडे लिस्ट
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 03:08 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर गुरुवार, 19 फरवरी को महाराष्ट्र में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश राज्य-स्तरीय (रीजनल) बैंक हॉलिडे के तहत आता है।
Reserve Bank of India (RBI) हर साल की शुरुआत में बैंक अवकाश कैलेंडर जारी करता है, जिसे देशभर के बैंक फॉलो करते हैं। ऐसे में 19 फरवरी को State Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank, Punjab National Bank और Axis Bank सहित सभी बैंक शाखाएं महाराष्ट्र में बंद रहेंगी। हालांकि अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
रीजनल और नेशनल बैंक हॉलिडे
RBI बैंक छुट्टियों को दो श्रेणियों में बांटता है.....
रीजनल हॉलिडे: विशेष राज्यों/शहरों में लागू
नेशनल हॉलिडे: पूरे देश में लागू
इसके अलावा, सभी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा प्रत्येक रविवार को बंद रहते हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का महत्व
Chhatrapati Shivaji Maharaj की जयंती हर वर्ष 19 फरवरी को मनाई जाती है। वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे और भारतीय इतिहास के महान योद्धाओं में गिने जाते हैं। उनका जन्म 1630 में पुणे में हुआ था। इस उत्सव की शुरुआत 1870 में Jyotirao Phule ने की थी, जिसे बाद में 1895 में Bal Gangadhar Tilak ने व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाया। यह दिन शिवाजी महाराज के साहस, रणनीतिक कौशल, न्यायप्रियता और जनकल्याण की भावना को याद करने का अवसर है।
फरवरी में प्रमुख बैंक छुट्टियां
- 1, 8, 15 और 22 फरवरी – रविवार (पूरे भारत में अवकाश)
- 14 फरवरी – दूसरा शनिवार (पूरे भारत में अवकाश)
- 18 फरवरी – लोसर (गंगटोक, सिक्किम में अवकाश)
- 19 फरवरी – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र में अवकाश)
- 20 फरवरी – राज्य स्थापना दिवस (आइजोल और इंफाल में अवकाश)
- 28 फरवरी – चौथा शनिवार (पूरे भारत में अवकाश)
यदि आप 19 फरवरी को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य के बैंक हॉलिडे की पुष्टि अवश्य कर लें।
