पेट्रोल, डीजल के दामों में फिर कटौती, जानें क्या रहे आज के भाव

punjabkesari.in Sunday, Dec 30, 2018 - 09:28 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कम हो रही ऐसे में इसका फायदा आम लोगों को जरूर होगा। अभी फिलहाल  कच्चा तेल 55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे हैं ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी बनी रहेगी। आज यनि 30 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 20 पैसे  और डीजल के दाम 23 पैसे कम हुए।
PunjabKesari

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.04 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 74.67 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 71.15 रुपए प्रति लीटर, और चेन्नई में पेट्रोल 71.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 69.04 रूपए 63.09 रूपए
मुंबई 74.67 रूपए 66.01 रूपए
कोलकाता 71.15 रूपए 64.84 रूपए
चेन्नई 71.62 रूपए 66.59 रूपए

PunjabKesari

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 63.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 66.01 रुपए, कोलकाता में 64.84 रुपए, और चेन्नई में 66.59 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 74.18 रूपए, लुधियाना में 74.59 रूपए, अमृतसर 74.61 रूपए, पटियाला में 74.48 रूपए और चंडीगढ़ में 65.28 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 74.18 रूपए 63.22 रूपए
लुधियाना 74.59 रूपए 63.56 रूपए
अमृतसर 74.61 रूपए 63.60 रूपए
पटियाला 74.48 रूपए 63.47 रूपए
चंडीगढ़ 65.28 रूपए 60.07 रूपए

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News