Gold-Silver price Drop: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, ₹6485 सस्ती हुई Silver, जानें क्यों आई बड़ी गिरावट?

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 11:10 AM (IST)

नई दिल्लीः अगर आप गोल्ड-सिल्वर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। MCX पर दोनों कीमती धातुएं औंधे मुंह गिरी हैं। सोने की कीमत में 2852 रुपए गिरावट के साथ 1,48,029 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 6485 रुपए टूटकर 2,28,211 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। 

पश्चिम एशिया में संकट के लंबा खिंचने से कच्चे तेल की कीमत में आज तेजी आई है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर पड़ा है।  

इंटरनेशनल मार्केट में प्राइस

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं है। इसी वजह यह है कि फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। स्पॉट गोल्ड 0.7% गिरकर $4,254.77 प्रति औंस पर आ गया जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% गिरकर $4,289.70 पर आ गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News