महंगाई की मार: इस महीने पेट्रोल अब तक 2.20 और डीजल 2.60 रुपए हुआ महंगा

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 10:54 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में कल रही तेजी के बीच शनिवार को लगातार पांचवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल भी 92.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 109.83 रुपए और डीजल 100.29 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। 

PunjabKesari

लगातार पांच दिनों की तेजी के बाद इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन मंगलवार से इन दोनों में वृद्धि की जा रही है। राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। इस महीने अब तक पेट्रोल 2.20 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं डीजल भी 2.60 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस महीने के एक दिन को छोड़ दें तो हर रोज डीजल महंगा हुआ है। इस दौरान पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ है। दूसरी ओर इस समय कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से 82 डॉलर के पार पहुंच गई है। ऐसे में जल्द ही तेल के दाम में कटौती की संभावना नहीं दिख रही है। 

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम 

शहर पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली 103.84 92.47
मुंबई 109.83 100.29
चेन्नई 101.27 96.93
कोलकाता 104.52 95.58
भोपाल 112.38 101.54
बेंगलुरू 107.46 98.15
चंडीगढ़ 99.95 92.20
नोएडा 101.11 93.10

कच्चा तेल सात साल के उच्चतम स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल उफान मार रहा है। एक ओर कच्चे तेल की मांग बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर इसकी सप्लाई का सही इंतजाम नहीं है। इसी वजह से कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें करीब ढ़ाई फीसदी चढ़ गई। नवंबर 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जबकि अमेरिकी क्रूड का दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के पार गया। हालांकि कारोबार की समाप्ति तक यह टिका नहीं रहा और उस समय फिर फिसल कर 80 डॉलर के नीचे आ गया। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.44 डॉलर तेज हो कर 82.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.05 डॉलर बढ़ कर 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

PunjabKesari

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News