पेट्रोल-डीजल के लिए और ढीली करनी होगी जेब, लगातार तीसरे दिन इतना बढ़ा दाम

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 09:22 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः आम जनता को अब पेट्रोल-डीजल के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।  कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण स्थानीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। कल पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) दोनों के रेट में फिर बढ़ोत्तरी हुई थी और यह रोज की तुलना में काफी ज्यादा थी आज भी दिल्ली में पेट्रोल के रेट में 16 पैसे प्रति लीटर और डीजल (diesel) के रेट 10  पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 70.76 रुपए है वहीं डीजल 65.98 रुपए प्रति लीटर पर है।

कच्चे तेल में बड़ी उछाल
तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक द्वारा उत्पादन घटाने के बाद कच्चे तेल की कीमत तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम 65 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। यह तीन महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 15 नवंबर 2018 के आसपास क्रूड का रेट 65 डॉलर के स्तर पर था। 1 जनवरी से अब तक यह 21% महंगा हो चुका है। भारतीय बास्केट के क्रूड के दाम में इस दौरान करीब 12% बढ़ोतरी हुई है।

PunjabKesari
पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.76 रुपए 65.98 रुपए
मुंबई 76.39 रुपए 69.09 रुपए
कोलकाता 72.86 रुपए 67.76 रुपए
चेन्नई 73.45 रुपए 69.70 रुपए

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.76 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 72.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.39 रुपए और चेन्नई में 73.45 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

PunjabKesari
डीजल की कीमत
आज राजधानी दिल्ली में डीजल 65.98 रुपए और कोलकाता में 67.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमत 69.09 रुपए और चेन्नई में 69.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.80 रुपए, लुधियाना में 76.31 रुपए, अमृतसर 76.42 रुपए, पटियाला में 76.21 रुपए और चंडीगढ़ में 62.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 75.80 रुपए 65.93 रुपए
लुधियाना 76.31 रुपए 66.36 रुपए
अमृतसर 76.42 रुपए 66.46 रुपए
पटियाला 76.21 रुपए 66.27 रुपए
चंडीगढ़ 66.92 रुपए 62.85 रुपए

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News