Petrol-Diesel Rate Update: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, चेन्नई में दो दिन में इतना हुआ महंगा
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 12:24 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः 17 मार्च 2026 को देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी किए। अधिकांश महानगरों नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कीमतें स्थिर रहीं लेकिन चेन्नई में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई।
चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर ₹101.06 प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 12 पैसे बढ़कर ₹92.61 प्रति लीटर हो गया। इससे पहले सोमवार को भी दोनों ईंधनों में 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। दो दिनों में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हो चुका है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
वहीं, दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03, जबकि कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41 और डीजल ₹92.02 प्रति लीटर बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। WTI Crude Oil करीब $95.74 प्रति बैरल और Brent Crude Oil $102.56 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक कच्चा तेल $100 प्रति बैरल से ऊपर रहेगा, भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए चिंता बनी रह सकती है।
भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए वैश्विक कीमतों और रुपए-डॉलर विनिमय दर का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ता है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, ट्रांसपोर्ट लागत और मांग-आपूर्ति भी अंतिम कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
