Petrol-Diesel rate Changed: ईरान संकट के बीच कच्चे तेल में उछाल, कई शहरों में बदल गए Petrol-Diesel के दाम

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 11:22 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः United States और Israel द्वारा Iran पर जारी हमलों के बीच वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल तेज हो गई है। तनाव बढ़ने के साथ कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude का भाव 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है, जहां कई शहरों में शनिवार को दरों में हल्का बदलाव दर्ज किया गया।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, Noida में पेट्रोल 5 पैसे घटकर 94.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे गिरकर 87.98 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं Ghaziabad में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 94.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 34 पैसे गिरकर 87.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। Patna में भी पेट्रोल 58 पैसे सस्ता होकर 105.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल 54 पैसे घटकर 91.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

वैश्विक बाजार में भी पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चे तेल के दाम में तेजी देखी गई है। Brent Crude लगभग 92.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि West Texas Intermediate करीब 90.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

हालांकि देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Delhi में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर है। Mumbai में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। Chennai में पेट्रोल 100.76 रुपए और डीजल 92.35 रुपए प्रति लीटर है, जबकि Kolkata में पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जिसका असर आने वाले दिनों में ईंधन की घरेलू कीमतों पर भी पड़ सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News