Petrol-Diesel Demand: कीमत बढ़ने के बावजूद बढ़ी ईंधन की मांग, जून में पेट्रोल-डीजल की खपत में उछाल

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 03:25 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः वैश्विक तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, जून 2026 में भारत में घरेलू ईंधन की खपत मजबूत बनी रही। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के अनुसार, जून महीने में देश में पेट्रोल और डीजल की खपत में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की खपत में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक, जून में पेट्रोल की खपत 7% बढ़कर 3.77 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 3.52 MMT थी। वहीं, डीजल की खपत 5.52% बढ़कर 8.55 MMT पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 8.105 MMT थी।

इसके विपरीत, हवाई ईंधन (ATF) की खपत में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर लगभग 0.73 MMT रही।

ध्यान देने वाली बात यह है कि जून वह पहला पूरा महीना था जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन ₹7.5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू थी, जिसे चार चरणों में किया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News