Fuel Price in Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल 13.18, डीजल 13.80 रुपए हुआ महंगा, जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 10:50 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारत में मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुई है। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Dawn की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 13.18 रुपए और हाई स्पीड डीजल का रेट 13.80 रुपए (पाकिस्तानी करेंसी) बढ़ा दिया है। यह फैसला कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से लिया गया है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। 

क्या है नई कीमतें

बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 310.71 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 323.30 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर हो गई है। इससे आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की संभावना है।

इससे पहले भी पाकिस्तान सरकार समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और कर ढांचे में बदलाव के आधार पर ईंधन की कीमतों में संशोधन करती रही है। पिछले महीने कुछ ईंधन उत्पादों की कीमतों में राहत दी गई थी लेकिन मौजूदा बढ़ोतरी के बाद यह राहत समाप्त हो गई है।

जून में बढ़ाया था टैक्स

गौरतलब है कि जून के अंत में सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर लगने वाले पेट्रोलियम लेवी (टैक्स) में भी बढ़ोतरी की थी। सरकार का कहना है कि राजस्व बढ़ाने और वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया था।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News