ओयो को पहली छमाही में 63 करोड़ रुपए का कर-पूर्व लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 01:21 PM (IST)

नई दिल्लीः होटल के कमरे मुहैया कराने वाले ऑनलाइन मंच ओयो ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 63 करोड़ रुपए का कर-पूर्व लाभ (एबिटा) दर्ज किया है। आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटे ओयो ने सोमवार को बाजार नियामक सेबी को अपने वित्तीय विवरण की जानकारी देते हुए कहा कि अप्रैल-सितंबर 2022 की छमाही में उसका राजस्व 24 प्रतिशत बढ़कर 2,905 करोड़ रुपए हो गया।

इस दौरान उसकी एबिटा आय 63 करोड़ रुपए हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में उसे 280 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

ओयो अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में है और इसके लिए उसने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अर्जी लगाई हुई है। उसने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही के अपने वित्तीय आंकड़ों की सूचना इसी संदर्भ में सेबी को दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News