प्याज हुआ महंगा, 10 दिन के भीतर थोक मंडी में 7-10 रुपए/किलो बढ़े दाम

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 02:23 PM (IST)

नई दिल्लीः उत्पादक राज्यों से आपूर्ति में बाधा आने से पिछले दस दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की थोक कीमतें 23 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। व्यापारियों के एक संगठन ने यह बात कही। खुदरा बाजारों में भी प्याज की कीमतों में तेजी आई है और यह 30 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 

आलू एवं प्याज व्यापारी संघ (आजादपुर मंडी) के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा, 'पिछले दस दिनों में प्याज के भाव में 7 से 10 रुपए की उछाल आया है।' उन्होंने कहा, 'नई खरीफ फसल की आपूर्ति अब भी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है क्योंकि त्योहार के कारण किसानों ने कटाई शुरू नहीं की है।' इस बीच, एशिया की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी लासलगांव (नासिक जिले) में प्याज की कीमतें 21-22 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यहां प्याज की कीमत 15 रुपए किलो थी। महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और राजस्थान प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News