विदेश में भी लोगों को ठग रहे नीरव मोदी, करोड़ों में बेची नकली हीरे की अंगूठियां

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 02:33 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी विदेश में भी लोगों को चूना लगा रहे हैं। हाल ही में एेसा मामला सामने आया है, जिसमें नीरव मोदी ने कैनेडियन मूल के एक व्यक्ति को नकली हीरे की अंगूठियां बेची।

PunjabKesari

मंगेतर के लिए बनवाई अंगूठी
जानकारी के मुताबिक कैनेडियन मूल के 36 वर्षीय पॉल अल्फॉन्सो ने नीरव मोदी पर आरोप लगाया है कि नीरव ने उनको नकली हीरे की अंगूठियां बेची। पॉल ने ये अंगूठियां अपनी मंगेतर के लिए खरीदी थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार पॉल का कहना है कि वह कई बार नीरव मोदी से मिले थे और उनकी मुलाकातें दोस्ती में बदल गईं। इस दौरान नीरव ने उनको अपने बारे में सब कुछ बताया, जिसके कारण पॉल, नीरव पर भरोसा करने लगे। जब पॉल को पता चला कि नीरव एक हीरा कारोबारी हैं तो उन्होंने उनको अपनी मंगेतर के लिए बेहतरीन अंगूठी बनाने के बारे में बात की। पॉल ने बताया कि उन्हें नीरव के बैंक घोटाले में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।

PunjabKesari

20 हजार डॉलर में खरीदी अंगूठी
इसके बाद नीरव ने पॉल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि उनके यहां बनने वाली अंगूठियां दुनिया की सबसे बेशकीमती अंगूठियों में शामिल हैं। नीरव ने पॉल को अंगूठियों के असली होने का सर्टिफिकेट देने की बात भी कही। पॉल के मुताबिक, उन्होंने जो पहली अंगूठी खरीदी वो 3.2 कैरेट की थी और उसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार डॉलर थी। इसके बाद नीरव ने उन्हें एक और 2.5 कैरेट की अंगूठी खरीदने की पेशकश की, जिसकी कीमत 80 हजार डॉलर थी।

PunjabKesari

एेसे उठा सच्चाई से पर्दा
अगस्त में अल्फांसो की मंगेतर ने अंगूठियों की प्रमाणिकता की जांच कराई तो पता चला कि दोनों में नकली स्टोन लगे हैं। यह सुनकर अल्फांसो को यकीन नहीं हुआ। उसके बाद उन्हें नीरव मोदी की दिवालिया कपंनियों और लोन डिफॉल्ट करने की सूचना मिली। इसके बाद पॉल ने नीरव की शिकायत न्यूयार्क पुलिस से की। साथ ही उन्होंने नीरव मोदी के खिलाफ कैलीफोर्निया की अदालत में 4.2 लाख डॉलर का मुकदमा भी दायर किया है, जिसकी सुनवाई अगले साल 11 जनवरी को होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News