मुकेश अंबानी बनाने जा रहे हैं दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 2023 में खुलने की उम्मीद

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 02:18 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे अमीर शख्स और सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी एक चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं। अंबानी अपने गृह राज्य गुजरात में यह चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुनिया के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक होगा। गुजरात में ही उनका समूह सबसे बड़े तेल रिफाइनिंग कॉम्प्लैक्स का संचालन करता है। रिलायंस में कॉरपोरेट अफेयर्स डायरेक्टर परिमल नाथवानी के मुताबिक, चिड़ियाघर के 2023 में खुलने की उम्मीद है। इसमें स्थानीय सरकार की मदद करने के लिए एक रेस्क्यू सेंटर भी शामिल रहेगा।

इतनी है संपत्ति 
ब्लूमबर्ग बिलेनियन इंडेक्स के अनुसार, मौजूदा समय में मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं और वे 80.9 अरब डॉलर (करीब 5794.18 अरब रुपए) की संपत्ति के मालिक हैं। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी संपत्ति 79.1 अरब डॉलर है। हाल ही में चीनी कारोबारी झोंग शानशान ने उनसे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छीन लिया था।  

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) में बढ़त दर्ज की गई। आरआईएल की बाजार हैसियत 24,914 करोड़ रुपए बढ़कर 13,18,952.34 करोड़ रुपए हो गई। पिछले कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 2080.30 के स्तर पर बंद हुआ था और आज दोपहर 12.40 बजे यह 40.50 अंक गिरकर 2039.80 के स्तर पर था। 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News