बर्थडे स्पेशलः जन्‍मदिन मनाना पसंद नहीं करते मुकेश अंबानी, जानिए कुछ और अहम बातें

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 09:59 AM (IST)

नई दिल्लीः देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का आज 61वां जन्‍मदिन हैं। मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्त्यिों की सूचि में सबसे ऊपर शामिल हैं। ऐसे में आपको जानकर हैरानी है होगी कि मुकेश अंबानी की लाइफस्‍टाइल दूसरे रईसों से काफी अलग है। सबसे खास बात तो यह है कि उन्‍हें अपना जन्‍मदिन मनाना भी पसंद नहीं है लेकिन एक बार उन्‍हें मजबूरी में सेलिब्रेट करना पड़ा। जानिए, अंबानी से जुड़ी अहम जानकारी।

मुकेश अंबानी का जन्‍म
भारतीय व्‍यापार जगत के चुंबक कहे जाने वाले मुकेश अंबानी 19 अप्रैल 1957 को पैदा हुए थे। मुकेश अंबानी आज "भारत के सबसे अमीर आदमी" है। उनके परिवार में पत्‍नी नीता अंबानी, दो बेटे अनंत अंबानी और आकाश अंबानी, एक बेटी ईशा अंबानी हैं। मुकेश अंबानी इतने बिजी शेड्यूल में भी अपने परिवार को बहुत महत्‍व देते हैं। बेटे आकाश अंबानी ने हाल में ही श्लोका मेहता से सगाई की है।
PunjabKesari
घर का नाम एंटीलिया
मुंबई में अंबानी का एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर है। इस गगनचुंबी इमारत में हेल्‍थ क्‍लब, मूवी हाउस जैसी सभी चीजें उपलब्‍ध हैं। यहां बने गैराज में करीब 168 कारें हैं। इसके अलावा यहां पर करीब 600 लोगों का स्‍टाफ भी है।

बर्थडे मनाना पसंद नहीं
मुकेश अंबानी को अपना बर्थडे मनाना पसंद नहीं है। सिर्फ उन्होंने अपना 50वां बर्थडे ही मनाया था। नीता अंबानी को उन्होंने बर्थडे के अवसर पर करीब 6.2 करोड़ डॉलर की जेट गिफ्ट में दिया था।
PunjabKesari
पिता को मानते हैं आदर्श
मुकेश अंबानी ने अपने पिता के साथ बिजनेस में काफी मेहनत की है। वह अपने पिता धीरूभाई अंबानी को अपना आदर्श मानते हैं। वहीं मुकेश अंबानी का बड़ा बेटा आकाश भी उनकी मदद के लिए आगे बढ़ रहा है। मुकेश अंबानी के भाषण में अक्सर कोट्स सुनने को मिलते है। असल में वह कोट्स उनके पिता के होते हैं। मुकेश ने कई बार यह बातें सार्वजानिक तौर पर भी बताई है कि वह अपने पिता से सीखी बातों पर चलते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News