UPI पेमेंट पर MDR, टिकाऊ भुगतान व्यवस्था की दिशा में सकारात्मक कदम: बिपिन प्रीत सिंह

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 11:01 AM (IST)

नई दिल्लीः मोबिक्विक (MobiKwik) के मोबिक्विक के सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिपिन प्रीत सिंह ने कहा कि 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करना अधिक टिकाऊ डिजिटल भुगतान व्यवस्था की दिशा में सकारात्मक कदम है।

सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था मुख्य रूप से अधिक मूल्य वाले कारोबारी लेन-देन पर केंद्रित है। रोजमर्रा के भुगतान और व्यक्ति-से-व्यक्ति लेन-देन मुफ्त रहेंगे तथा छोटे कारोबारियों को भी इसके प्रभाव से बचाया गया है।

उन्होंने कहा कि 0.4 प्रतिशत एमडीआर बड़े कारोबारियों के लिए भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े आमतौर पर 1.6-1.8 प्रतिशत के शुल्क की तुलना में काफी कम है। यात्रा, ई-कॉमर्स और अधिक मूल्य वाले खुदरा कारोबार जैसे क्षेत्रों के लिए यह अपेक्षाकृत कम लागत होगी और भुगतान व्यवस्था में बुनियादी ढांचे तथा नवाचार में निवेश जारी रखने में मदद मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News