Why Market Fell today: एक दिन की तेजी के बाद लुढ़का बाजार, 5 कारणों से मार्केट में दबाव
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 12:21 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः घरेलू शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। एक दिन पहले आई तेजी के बाद मंगलवार को Sensex और Nifty 50 दोनों में आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
करीब 12:00 बजे के आसपास सेंसेक्स 702 अंक टूटकर 76,566.62 पर और निफ्टी 219.45 अंक गिरकर 23,899.40 पर कारोबार कर रहा था।
यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel की कीमतों में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा इजाफा?
गिरावट के प्रमुख कारण
कच्चे तेल में उछाल
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। Brent Crude 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा।
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय मुद्रा में गिरावट आई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है।
निफ्टी की एक्सपायरी
मई सीरीज की पहली साप्ताहिक एक्सपायरी होने के कारण भी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है।
यह भी पढ़ें: Stock Market पर एक्सपर्ट का Positive रुख, 8000 तक पहुंचेगा S&P, ये है वजह
वोलैटिलिटी में उछाल
India VIX 1.58% बढ़कर 18.59 पर पहुंच गया, जो बाजार में बढ़ती घबराहट का संकेत है।
सेक्टोरल दबाव
रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी, जहां इंडेक्स 1% से अधिक गिरा। इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, बैंकिंग, केमिकल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही, जबकि आईटी और मेटल सेक्टर ने कुछ सहारा देने की कोशिश की।
