Why Market Crash: 5 बड़े कारणों से धड़ाम हुआ मार्केट, सेंसेक्स 582 अंक टूटा
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 03:34 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः आज शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में दिनभर तेज गिरावट रही। हालांकि कारोबार बंद होने से पहले मार्केट ने रिकवरी की। सेंसेक्स 1151.22 अंक फिसल कर 76,345.14 पर आ गया, वहीं निफ्टी में 355.15 अंक की गिरावट आई।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 582.86 अंक टूटकर 76,913.50 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 180.10 अंक गिरावट के साथ 23,997.55 के स्तर पर बंद हुआ।
Why Market Crash: 5 बड़ी वजह
कच्चे तेल में उछाल
कच्चा तेल उछलकर प्रति बैरल $120 के भाव पर पहुंच गया और इसने वैश्विक मार्केट में हाहाकार मचा दिया। कच्चे तेल की उबाल ने महंगाई बढ़ने की रफ्तार, राजकोषीय संतुलन और करेंसी की स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ा दी है जिसने इक्विटी में रिस्क लेने की क्षमता को सीमित किया है।
कमजोर वैश्विक संकेतों का असर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने वैश्विक बाजारों पर दबाव बनाया है। ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते अमेरिका से लेकर एशिया तक प्रमुख बाजारों में गिरावट देखी गई, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा।
रुपए में गिरावट
कच्चे तेल ने भारतीय करेंसी पर ऐसा दबाव बनाया कि एक डॉलर का भाव ₹95.26 तक फिसल गया। 30 मार्च के बाद पहली बार यह 95 के पार गया है।
बाजार में चौतरफा बिकवाली
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली। Nifty PSU Bank, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर भी दबाव में रहे।
India VIX में उछाल
मार्केट की घबराहट को मापने वाले India VIX में उछाल ने मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत दिया तो निवेशक घबरा गए और ताबड़तोड़ शेयर बेचने लगे। India VIX की बात कराई यह 5% से अधिक उछलकर 18 के पार चला गया।
