जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ बाजारः सेंसेक्स 975 अंक उछला, निफ्टी 15000 के पार

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 04:15 PM (IST)

बिजचनेस डेस्कः आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखी गई। और यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 50,000 के पार पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 975.62 अंक यानी 1.97 फीसदी ऊपर 50540.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 269.25 अंक यानी 1.81 फीसदी की तेजी के साथ 15175.30 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई थी।

दिग्गज शेयरों का हाल 
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ग्रासिम, पावर ग्रिड, आईओसी, डॉक्टर रेड्डी और इचर मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

PunjabKesari

हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 353.22 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 49918.08 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 104.20 अंक (0.70 फीसदी) ऊपर 15010.20 के स्तर पर खुला था।  

टॉप गेनर
PunjabKesari

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार  
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 337.78 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 49564.86 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 124.10 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 14906.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

टॉप लूजर

PunjabKesari

जापान के बाजार में बढ़त, हांगकांग में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 147 पॉइंट ऊपर 28,246 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 20 अंक की गिरावट के साथ 3,486 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 51 पॉइंट नीचे 28,339 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 7 अंकों की गिरावट के साथ 3,155 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 2 पॉइंट ऊपर 7,254 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.55% की बढ़त के साथ 188.11 अंक ऊपर 34,084.10 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.77% की बढ़त के साथ 236.00 अंक ऊपर 13,535.70 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 43.45 पॉइंट ऊपर 4,159.13 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News