बाजार को भाया बजट, सेंसेक्स 2314 अंक और निफ्टी 14,000 के ऊपर हुआ बंद

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 03:55 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोमवार को संसद में मोदी कार्यकाल का 9वां बजट पेश किया गया। बजट के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2314.84 अंकों यानी 5% की बढ़त के साथ 48,600.61 पर बंद हुआ है। निफ्टी इंडेक्स भी 693 अंकों यानी 5.09% की बढ़त के साथ 14,328.00 पर बंद हुआ है। बजट के दिन इतनी बड़ी तेजी आखिरी बार 1997 में देखने को मिली थी, जब इंडेक्स 6% ऊपर बंद हुआ था। बाजार की तेजी में बैंकिंग शेयर सबसे आगे रहे। निफ्टी बैंक इंडेक्स 8.81% की बढ़त के साथ 33,257 पर बंद हुआ है। यह इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल भी है।

एक्सचेंज पर 62% शेयरों में तेजी
BSE पर 3,129 शेयरों मे कारोबार हुआ। 1,947 शेयरों में तेजी और 981 में गिरावट रही। यानी एक्सचेंज पर 62% शेयरों में बढ़त रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 192.62 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो शुक्रवार को 186.13 लाख करोड़ रुपए था। इससे पहले बाजार लगातार 6 सत्रों में गिरावट के साथ बंद हो रहा था।

 

बाजार में उतार-चढ़ाव 900 के स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में थोड़ी गिरावट आई और सेंसेक्स 47000 से नीचे पहुंच गया। दोपहर 12.20 बजे सेंसेक्स 673.05 अंकों की बढ़त के साथ 46958.82 के स्तर पर था। निफ्टी 189.80 अंक ऊपर 13,824 के स्तर पर था। 

कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?

  • मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।
  • 11 जनवरी को बीएसई का सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
  • 11 जनवरी के बाद 21 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 223.17 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 50 हजार के ऊपर 50,015.29 के स्तर पर खुला। इस दौरान निफ्टी रिकॉर्ड 14,707.70 के स्तर पर था।

भाषण के एक घंटे बाद में बाजार में जारी उछाल 
वित्त मंत्री के बजट भाषण को एक घंटा पूरा हो गया है। दोपहर 12 बजे भी बाजार में मजबूती जारी है। सेंसेक्स 891.37 अंक (1.93 फीसदी) की जोरदार बढ़त के साथ 47,177.14 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 241.85 अंक (1.77 फीसदी) ऊपर 13876.45 के स्तर पर था।
    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News