जानिए 13 महीने में माल्या की कौन सी शानदार कारें हुई नीलाम?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 05:22 PM (IST)

नई दिल्लीः वि‍जय माल्‍या को लंदन में स्‍कॉटलैंड यार्ड ने गि‍रफ्तार कर लि‍या गया है लेकिन कुछ देर बाद ही उसे जमानत भी मिल गई। इसी साल जनवरी में ही माल्‍या की कारों के कलेक्‍शन में कई गाड़ि‍यों को बेचा गया था। माल्‍या का गोवा में मौजूद किंगफि‍शर वि‍ला भी नीलाम हो चुका है। माल्‍या की कुछ विंटेज और क्‍लासि‍क कारों को नीलामी के लि‍ए रखा गया था और उसके लि‍ए लोगों ने बढ़चढ़ कर बोलि‍यां भी लगाईं। जानिए माल्या की किन कारों की लगी कितनी बोली-

मसेराती   
वि‍जय माल्‍या की मसेराती का रि‍जर्व प्राइस 10 लाख रुपए था जि‍से 44 लाख रुपए में बेचा गया।

रॉलस रॉयस फैंटम
रॉलस रॉयस फैंटम 204 का रिजर्व प्राइस 12 लाख रुपए था और सफल बिडर ने कई राउंड की बिडिंग के बाद इसे 52 लाख रुपए में खरीदा।

मर्सडीज-बेंज एसएलएस ब्‍लैक   
मर्सडीज-बेंज एसएलएस ब्‍लैक का रि‍जर्व प्राइस 5 लाख रुपए था जो 11.50 लाख रुपए में नीलाम हुई है।

मर्क जी-वैगन  
मर्क जी-वैगन का रि‍जर्व प्राइस 2 लाख रुपए था जि‍से 13.10 लाख रुपए में बेचा गया।

माजडा रोडस्‍टर   
माजडा रोडस्‍टर का रि‍जर्व प्राइस 4.50 लाख रुपए था। यह 5.50 लाख रुपए में बि‍की है।

1903 हंबर
माल्या की 1903 हंबर 1 करोड़ में नीलाम हुई।

बेंटले फ्लाइंग स्पर
बेंटले फ्लाइंग स्पर कार का इस्तेमाल माल्या पार्टियों में पहुंचने के लिए करते थे। यह कार 44 लाख में बिकी।

पॉर्श बॉक्सस्टर
माल्या की पॉर्श बॉक्सस्टर की नीलामी 44.5 लाख में हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News