दिसंबर में दूसरी बार बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, अब आपको खर्च करने होंगे इतने रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 12:20 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया है। वहीं पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर की कीमत 18 रुपए बढ़ी है और 19 किलोग्राम के सिलेंडर में 36.50 रुपए का इजाफा किया गया है। 

PunjabKesari

14.2 किलो वाले सिलेंडर का दाम 
अमूमन कंपनिया प्रत्‍येक माह की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं और उनकी जानकारी भी सार्वजनिक करती हैं लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ। एक दिसंबर को आईओसी ने बताया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है और दिल्‍ली में इसकी कीमत लगातार सातवें महीने 594 रुपए पर स्थिर रखी गई है। अब 15 दिसंबर को आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर अब 644 रुपए का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 670.50 रुपए, मुंबई में 644 रुपए और चेन्नई में 660 रुपए है। जबकि पहले इन शहरों में सिलेंडर की कीमत क्रमश: 594 रुपए, 620.50 रुपए, 594 रुपए और 610 रुपए थी।

PunjabKesari

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत
19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 1296 रुपए का हो गया है। कोलकाता और मुंबई में यह 55 रुपए बढ़कर 1351.50 और 1244 रुपए का हो गया है। वहीं चेन्नई में यह 56 रुपए बढ़कर 1410.50 रुपए का हो गया है। पहले इन शहरों में इसकी कीमत क्रमश: 1241.50, 1296.00, 1189.50 और 1354.00 रुपए थी।

PunjabKesari

सरकार देती है गैस सिलेंडर पर सब्सिडी 
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News