बर्थडे स्पेशलः दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स के बारे में जानें कुछ रौचक किस्से

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2017 - 04:06 PM (IST)

नई दिल्लीः दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स का आज जन्मदिन है। उनका जन्‍म 1955 में 28 अक्‍टूबर के दिन हुआ था। बिल गेट्स का पूरा नाम हेनरी विलियम बिल गेट्स है। दान देने की पुरातन पंरपरा के बावजूद भारत के किसी व्यपारी ने बिल जैसा जिगरा नहीं दिखाया। पत्‍नी मेलिंडा गेट्स के साथ मिलकर उन्‍होंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन बनाई जो 2000 से अब तक 30 अरब डॉलर चैरिटी में दे चुकी है। आइए जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
PunjabKesari
शुरुआती दिन और शादी
बिल गेट्स ने बचपन से ही कंप्यूटिंग शुरू कर दी थी। महज 17 साल की उम्र में बिल ने अपना पहला कंप्यूटर प्रोग्राम बेचा था। यह उनके स्कूल के लिए टाइम टेबल का एक सिस्टम था। कम ही लोगों को पता है कि उन्‍हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल गया था, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट खड़ी करने के लिए बीच में पढ़ाई छोड़ दी। 1992 में वह अमरीका के और 1995 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए। बिल ने कई बरस तक डेट करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड मेलिंडा फ्रेंच से 1 जनवरी 1994 को हवाई में शादी की। बिल के दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों के नाम है फोएबे और जेनिफर। बेटे का नाम है रौरी। गेट्स के बच्चों को पैतृक संपत्ति में कोई सीधा हिस्सा नहीं मिलेगा। बिल का कहना है कि उनके बच्चों को सबसे अच्छी शिक्षा मिलेगी। उसके खर्च के लिए उन्हें परेशान नहीं होना होगा। मगर कमाई के मामले में उन्हें अपना रास्ता खुद बनाना होगा।
PunjabKesari
कैसे करते हैं भारत की मदद
बिल गेट्स के दिल में भारत के लिए विशेष स्थान है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भारत में लंबे समय से काम कर रही है। इस संस्‍था ने 2012 तक भारत में 1 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया था। फाउंडेशन बीमारी और गरीबी से उबरने में भारत की मदद करती है। बिल गेट्स ने कहा था कि वे भारत में कुपोषण के शिकार बच्‍चों को देखकर दुखी होते हैं और उनके लिए काम करना चाहते हैं। बिहार और उत्‍तर प्रदेश के इलाकों में फांउडेशन काफी काम कर चुकी है और आगे भी कर सकती है। वे लोगों का जीवन स्‍तर सुधारने के सभी प्रयास करने को उत्‍सुक हैं।

बिल गेट्स को मिला झटका
जन्मदिन के दिन बिल गेट्स को बड़ा झटका मिला है। दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के सी.ई.ओ. जेफ बेजॉस ने संपत्ति के मामले में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेजॉन के शेयरों में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बाद बेजॉस की कुल संपत्ति में 90 करोड़ डॉलर का इजाफा हो गया है। अब उनकी संपत्ति बढ़कर 90.6 अरब डॉलर हो गई है जोकि बिल गेट्स की संपत्ति (90.1 अरब डॉलर) से कुछ अधिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News