1 अप्रैल से बदलेगी आपकी जिंदगीः महंगी होने वाली है रसोई गैस, बढ़ेंगे CNG के दाम

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 01:46 PM (IST)

 

बिजनेस डेस्कः एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरूआत होने वाली है। नए वित्त वर्ष में आम लोगों को राहत की कई चीजें मिलने वाली हैं लेकिन इसके साथ ही महंगाई की भी मार पड़ेगी। नए नियमों के तहत बड़े बदलाव होंगे जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल से क्या सस्ता और क्या महंगा होगा।

महंगा होगा खाना पकाना
आने वाले दिनों में रसोई गैस महंगी हो सकती है। इसके अलावा CNG के दाम में भी इजाफा किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो रसोई गैस के साथ-साथ ऑटो के किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दरअसल,सरकार ने डोमेस्टिक नैचुरल (प्राकृतिक) गैस की कीमतों में 10 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल-सितंबर के लिए नैचुरल गैस की कीमत $3.36/MMBtu से बढ़कर $3.69/MMBtu तय की गई है। यह कीमत अक्टूबर 2015 से मार्च 2016 के बाद सबसे अधिक है।

PunjabKesari

सरकार की तरफ से बढ़ाई गई नैचुरल गैस की नई कीमतें 1 अप्रैल 2019 से लागू हो जाएंगी। इसके बाद रसोई गैस (PNG) और CNG के दाम में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। आपको बता दें, नई डोमेस्टिक गैस पॉलिसी 2014 के मुताबिक, नैचुरल गैस की कीमतें हर 6 महीने पर तय होती हैं. इससे पहले सरकार ने 1 अक्तूबर, 2018 को प्राकृतिक गैस की कीमत 3.06 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 3.36 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की गई थी।

गाड़ी चलाना होगा महंगा
प्राकृतिक गैस की कीमतों में 18 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इससे ऑटो फ्यूल के रूप में इस्तेमाल होने वाली CNG की कीमतें बढ़ जाएंगी। माना जा रहा है कि नई कीमतें 1 अप्रैल 2019 से लागू होंगी। आपको बता दें कि नई डॉमेस्टिक गैस पॉलिसी 2014 के तहत हर छह महीने में नैचुरल गैस की कीमतें तय की जाती है। यह फॉर्मूला विदेशी कीमतों पर आधारित है।

PunjabKesari

कार खरीदना होगा महंगा
पहली अप्रैल भारतीय बाजार में मौजूद कार कंपनियों टाटा मोटर्स, रेनॉल्ट इंडिया, जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर), महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा मोटर्स ने अपने प्रोडक्ट लाइन-अप की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनियों का कहना है कि लागत बढ़ने और बाहरी आर्थिक वजहों से कार मॉडलों की कीमतें बढ़ाने पर मजबूर हैं।

घर खरीदना होगा सस्ता
1 अप्रैल, 2019 से घर खरीदना सस्ता हो जाएगा। GST काउंसिल ने 1 अप्रैल से GST की नई दरें लागू करने का निर्देश दिया है। इसमें अंडर कंस्ट्रक्शन मकानों पर 12 फीसदी की जगह 5 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं अफोर्डेबल हाउस पर जीएसटी 8 फीसदी से घटा कर एक फीसदी कर दिया गया है। इससे घर बनाना सस्ता होगा, इसका फायदा घर खरीदार को मिलेगा।

PunjabKesari

जीवन बीमा होगा सस्ता
1 अप्रैल से जीवन बीमा खरीदना सस्ता हो जाएगा। दरअसल, 1 अप्रैल से कंपनियां मृत्यु दर के नए आंकड़ों का पालन करेंगी। अभी तक बीमा कंपनियां 2006-08 के डाटा का इस्तेमाल कर रहीं थी, जो कि अब बदलकर 2012-14 का हो जाएगा। इस नए बदलाव से सबसे ज्यादा फायदा 22 से 50 साल के लोगों को होगा।

PunjabKesari

लोन लेना होगा सस्ता
अप्रैल से सभी तरह का लोन लेना काफी सस्ता हो जाएगा। बैंक अब एमसीएलआर के बजाय, आरबीआई के रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे। इससे सभी तरह का कर्ज सस्ता होने की उम्मीद है। आरबीआई के रेपो रेट घटाने के तुरंत बाद ब्याज दर घटानी होगी। अभी बैंक खुद ही तय करते हैं कि ब्याज दर कब बढ़ानी-घटानी है।

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Related News