50% गिर चुका IREDA का शेयर, 150 रुपए से भी कम हो गई कीमत

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 06:26 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के शेयरों में आज करीब 6% तक की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट ऐसे समय में आई जब कंपनी फ्यूचर एंड ऑप्शन्स (F&O) सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। बीएसई पर IREDA का शेयर 156.85 रुपए पर खुला लेकिन दोपहर 2 बजे तक 5.87% की गिरावट के साथ 146.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

50% गिर चुका है IREDA का शेयर

  • 15 जुलाई 2023 को यह स्टॉक 310 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था।
  • तब से अब तक यह 50% तक गिर चुका है।
  • फरवरी में 20% की गिरावट, जबकि जनवरी में 6% की गिरावट दर्ज की गई।

5000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना

कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 5000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी प्राप्त कर ली है। इस फंडिंग के लिए सरकार अपनी 7% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

मजबूत तिमाही नतीजे

  • दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 425 करोड़ रुपए हो गया।
  • राजस्व 36% बढ़कर 1,698 करोड़ रुपए तक पहुंचा।

52-हफ्तों का हाई और लो

  • 52-हफ्ते का हाई: ₹310
  • 52-हफ्ते का लो: ₹121

हालांकि कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन मजबूत हैं लेकिन शेयर बाजार में F&O एंट्री और बाजार की अस्थिरता के कारण गिरावट देखने को मिल रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News