भारत-अमरीका व्यापार 140 अरब डालर तक पहुंचने का अनुमान

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2018 - 10:42 AM (IST)

वाशिंगटन : भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2016 के 118 अरब डालर से बढ़कर 2017 में 140 अरब डालर तक पहुंच जाने का अनुमान है। भारत-अमरीका रणनीतिक एवं भागीदारी फोरम (यू.एस.आई.एस.पी.एफ.) ने यह अनुमान व्यक्त किया है। फोरम ने कहा, ‘‘2016 में भारत अमरीका का नौवां सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था और उन देशों में से एक प्रमुख देश था जिनके साथ अमरीका का व्यापार घाटा 30 अरब डालर से ऊपर था।

यह स्थिति 2017 में भी बने रहने की उम्मीद है। इस मुद्दे को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके शीर्ष अधिकारी अपने भारतीय समकक्ष अधिकारियों के समक्ष बातचीत में उठाते रहे हैं। यू.एस.आई.एस.पी.एफ. के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि भारत ने व्यापार घाटे के मुद्दे पर सक्रियता के साथ काम करना शुरू कर दिया है। भारत का अमरीकी कंपनियों के पास हजारों विमानों का आर्डर है। इससे व्यापार असंतुलन दूर होना शुरू हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News