व्यापार युद्ध खत्म करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए भारत को: फिक्की

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 03:15 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक व्यापार युद्ध छिडऩे की पैदा होती संभावनाओं को खत्म करने में भारत को एक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यह वैश्विक व्यापार परिदृश्य में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। औद्योगिक संगठन फिक्की ने कहा कि अमेरिका के संरक्षणवादी कदमों ने वैश्विक व्यापार युद्ध छिडऩे की चिंताओं को बढ़ा दिया है। 

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रक्रिया को अक्षुण बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए उसने इस बहुराष्ट्रीय संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस हफ्ते दिल्ली में हुई डब्ल्यूटीओ की दो दिवसीय लघु मंत्रीस्तरीय बैठक में उसके महानिदेशक रॉबर्टो एजवेदो ने कहा कि यह दुनियाभर के देशों के लिए मुश्किल समय है। उन्हें अमेरिका द्वारा डब्ल्यूटीओ के सामने पेश की जा रही चुनौतियों से निपटने के लिए उसके प्रतिक्रियावादी कदम उठाने से ऊपर उठकर सोचना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News