भारत में बहुत संभावनाएं और क्षमता है: इंद्रा नूई

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2019 - 06:55 PM (IST)

न्यूयॉर्कः पेप्सीको की पूर्व प्रमुख इंद्रा नूई का कहना है कि भारत में काफी संभावनाएं हैं लेकिन वास्तविक सवाल विकास की गति और रास्ते में आने वाली अड़चनों को हटाने की इच्छाशक्ति का है। नूई ने पिछले साल अक्टूबर में विश्व की दिग्गज शीतल पेय कंपनियों में से एक पेप्सिको की सीईओ पद से इस्तिफा दे दिया था। वह 24 साल तक इस कंपनी में रही थीं जिनमें  से 12 साल वह सीईओ के पद पर रहीं।

भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में नूई ने कहा, ‘‘देश के पास काफी संभावनाएं, क्षमताएं, जनसंख्या और बुद्धिमानी है। वास्तविक सवाल विकास की गति और रास्ते में आने वाली कठिनाइयों को हटाने की इच्छा शक्ति का है।’’ नूई ‘न्यू इंडिया लेक्चर’ श्रृंखला में मुख्त वक्ता थीं।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News