Interest Rate on Savings Account: इस बैंक ने बढ़ाई सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दरें, अब मिलेगा और भी ज्यादा फायदा
punjabkesari.in Monday, May 19, 2025 - 06:26 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः डीबीएस बैंक इंडिया (DBS Bank India) ने अपने सेविंग्स अकाउंट ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने डोमेस्टिक सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दरें बढ़ाते हुए 5 लाख से 50 लाख रुपए तक की जमा राशि पर अब 5.50% सालाना ब्याज देने का ऐलान किया है। बैंक का दावा है कि यह दर कई अन्य बैंकों की तुलना में लगभग दोगुनी है। यह नई दर निवासी और गैर-निवासी दोनों खाताधारकों पर समान रूप से लागू होगी।
डोमेस्टिक सेविंग्स अकाउंट
- ₹2 लाख तक: 2.75% प्रति वर्ष
- ₹2 लाख से ₹5 लाख तक: 3.25% प्रति वर्ष
- ₹5 लाख से ₹50 लाख तक: 5.50% प्रति वर्ष
- ₹50 लाख से अधिक: 4.00% प्रति वर्ष
NRI सेविंग्स अकाउंट
- ₹2 लाख तक: 2.75% प्रति वर्ष
- ₹2 लाख से अधिक: 3.00% प्रति वर्ष
ग्राहक अब डिजीबैंक ऐप (digibank App) के माध्यम से डिजिटल रूप से अधिक ब्याज दर वाला DBS सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं, जो 250 से अधिक बैंकिंग सेवाओं का समर्थन करता है।
एनआरआई ग्राहकों के लिए भी बैंक ने 2024 में पूरी तरह डिजिटल अकाउंट ओपनिंग प्रक्रिया शुरू की, जिसके तहत वे केवल एक घंटे के भीतर अपना खाता खोल सकते हैं।