Gold price Down on 19 February: गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, गिर गए सोने के दाम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 10:19 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में आ रही तेजी आज थम गई है। बुधवार (19 फरवरी) को सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट है। खबर लिखे जाने के समय आज MCX पर सोने के वायदा भाव 85,954 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 96,558 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद फिसले सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गए। Comex पर सोना 2,954.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,949 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,947.600 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 33.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,770 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना ₹9,092 महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,092 रुपए बढ़कर 85,254 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,929 रुपए बढ़कर 95,946 रुपए पर पहुंच गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News