सुनहरा मौका! लगातार तीसरे दिन लुढ़के सोने के दाम, जानें आज 10g Gold का भाव
punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 10:25 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रेह हैं तो आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई है। MCX पर सोने का भाव 0.22 फीसदी लुढ़क कर 96,260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसमें मामूली गिरावट आई है, ये 1,07,956 रुपए प्रति किग्रा पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,310.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,316.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,300.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.93 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 36.72 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।