Gold Rate Hike on MCX: सोने की कीमतों में तेजी, 10g गोल्ड के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 10:18 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः बुधवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी जारी है। हालांकि ये अपने हाई लेवल से नीचे हैं। MCX पर सोने का वायदा भाव 99,640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है, खबर लिखे जाने के समय चांदी 1,09,590 रुपए प्रति किग्रा पर थी।

क्या कहती है Citi की रिपोर्ट?

  • गोल्ड की मौजूदा तेजी लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है।
  • ग्लोबल ग्रोथ और ब्याज दरों में संभावित बदलाव सोने की मांग को कमजोर कर सकते हैं।
  • 2026 की दूसरी छमाही तक गोल्ड की कीमतें $2,500–2,700 प्रति औंस तक गिर सकती हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2025 में अब तक गोल्ड 30% चढ़ चुका है और यह तेजी अन्य किसी एसेट क्लास में देखने को नहीं मिली। इस उछाल के चलते रिटेल निवेशकों का रुझान भी सोने की तरफ बढ़ा है।

विशेषज्ञों की मानें तो अगर ईरान-इजराइल के बीच तनाव कम होता है या युद्धविराम होता है, तो गोल्ड की कीमतों पर और दबाव बन सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News