Gold Rate of 22k-24k: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, देश के प्रमुख शहरों में ये हैं नए रेट

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 12:27 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है और शनिवार को लगातार तीसरे दिन दाम नीचे आए। 7 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,53,850 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि मुंबई में यह 1,53,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना करीब 4,887.30 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपए और 22 कैरेट 1,40,890 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,410 रुपए और 22 कैरेट का रेट 1,40,890 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

लॉन्ग टर्म आउटलुक अभी भी मजबूत

जेपी मॉर्गन के मुताबिक, साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इसका मुख्य कारण सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग को माना जा रहा है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोने की खरीद कर सकते हैं।

चांदी में भी भारी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी कमजोरी बनी हुई है और 7 फरवरी को यह गिरकर 2,74,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि 30 जनवरी को इसका भाव 4 लाख रुपए से ऊपर था। विदेशी बाजारों में चांदी करीब 74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। कमोडिटी एक्सपर्ट कुणाल शाह के अनुसार, फिलहाल चांदी में तेजी का दौर खत्म हो चुका है और मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News