Gold Rate in India: एक हफ्ते में सोना ₹2,976 सस्ता, सिल्वर में ₹13,468 की गिरवट, जानिए 18, 22, 24 कैरेट गोल्ड रेट
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 05:49 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः वैश्विक बाजारों में भारी उथल-पुथल के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इस सप्ताह सोना-चांदी के दामों में अच्छी-खासी गिरावट आई है। एक हफ्ते में सोने का भाव ₹2,900 से ज्यादा टूट गया, चांदी में भी ₹13,400 रुपए की गिरावट आई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹2,976 प्रति 10 ग्राम टूटकर ₹1,43,368 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। सप्ताह की शुरुआत में इसकी कीमत ₹1,46,344 प्रति 10 ग्राम थी।
22 और 18 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता
24 कैरेट: ₹1,46,344 से घटकर ₹1,43,368 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,34,051 से घटकर ₹1,31,325 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: ₹1,09,758 से घटकर ₹1,07,526 प्रति 10 ग्राम
चांदी में भी बड़ी गिरावट
इस हफ्ते चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह की शुरुआत में चांदी ₹2,33,858 प्रति किलोग्राम थी, जो घटकर ₹2,20,390 प्रति किलोग्राम पर आ गई यानी एक सप्ताह में चांदी ₹13,468 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई।
6 जुलाई को चांदी ₹2,33,158 प्रति किलोग्राम के साप्ताहिक उच्च स्तर पर पहुंची थी, जबकि 10 जुलाई को यह गिरकर सप्ताह के सबसे निचले स्तर ₹2,20,390 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
वैश्विक बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, निवेशकों की मुनाफावसूली और डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतें आगे भी वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम, केंद्रीय बैंकों की नीतियों, डॉलर इंडेक्स और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के आधार पर उतार-चढ़ाव का सामना कर सकती हैं। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को बाजार की चाल पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
