10 महीने के निचले स्तर पर सोने की कीमतें, रिकॉर्ड स्तर से 11000 रुपए हुआ सस्ता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 12:22 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस साल एक जनवरी से अब तक सर्राफा बाजार में सोना (24 कैरेट) 4,963 रुपए (9.89 प्रतिशत) सस्ता हुआ है। भारत में आज सोने की कीमतें 10 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई। आज एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.11% की गिरावट के साथ 45,500 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। बता दें कि पिछले सात दिनों में ये छठी बार गिरावट आई है। अगर चांदी की बात करें तो चांदी वायदा 69,216 प्रति किलोग्राम पर सपाट रही। सोना 10 महीने में करीब 11 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

PunjabKesari

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को गोल्‍ड के भाव 45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जो 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 44,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.2% लुढ़ककर 1,734.16 डॉलर प्रति औंस परआ गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी वायदा 69,216 प्रति किलोग्राम पर सपाट रही। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में कीमती धातु 1,847 रुपए की गिरावट के साथ 67,073 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी 0.3% फिसलकर 26.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

PunjabKesari

इस साल अब तक सोना 5,540 रुपए से सस्ता हुआ
1 जनवरी से अब तक सोना 5,540 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 1 जनवरी को सोना 50,300 रुपए पर था जो अब 44,760 रुपए पर है यानी सिर्फ 2 महीने में ही सोने की कीमत 11% कम हुई है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो वह करीब 1100 रुपए महंगी हुई है। 1 जनवरी को चांदी 66,950 रुपए पर थी जो अब 67,073 पर है।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में आई गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,719 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 1,733 डॉलर प्रति औंस पर है। अभी सोना 1,750 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया है।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News