गिरावट से उबरा सोना, चांदी की कीमतें फिसली

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 04:19 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपए चढ़कर 29,435 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। छह दिन की गिरावट के बाद यह सोने की पहली तेजी है। कमजोर औद्योगिक मांग से चांदी लगातार तीसरे दिन लुढ़की है। यह 175 रुपए टूटकर करीब पांच महीने के निचले स्तर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 2.15 डॉलर की गिरावट में 1,241 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हालांकि, फरवरी का अमरीकी सोना वायदा 1.70 डॉलर की बढ़त में 1,243.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमरीका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना के कारण पीली धातु पर दबाव है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 15.71 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

स्थानीय बाजार में लगातार छह कारोबारी दिवस में 850 रुपए टूटने के बाद सोने में पहली बढ़त दर्ज की गई। सोना स्टैंडर्ड 35 रुपए चमककर 29,435 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 29,285 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,400 रुपए पर स्थिर रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News