तीन महीनों में सोने में 16% से ज्यादा की बढ़त, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 12:59 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल जारी है। वैश्विक बाजार में सोना पहली बार $3100 के पार पहुंचा, हालांकि वर्तमान में इसका भाव $3090 के करीब चल रहा है। बीते दिन सोने की कीमतों में $50 का उछाल देखा गया।
घरेलू बाजार में भी सोने में तेजी बनी हुई है।
MCX पर सोना ₹88,800 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है, जो रिकॉर्ड ऊंचाई से मात्र ₹1,000 दूर है। बीते तीन महीनों में MCX पर सोने की कीमतों में 16% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चांदी में भी जोरदार उछाल
वैश्विक बाजार में चांदी 2013 के बाद पहली बार $35 के पार चली गई है। वहीं, घरेलू बाजार में भी चांदी ने ₹1 लाख प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है। MCX पर इसका भाव ₹1,01,520 के करीब बना हुआ है।
MCX पर क्या है ताजा रेट?
MCX पर गोल्ड का भाव 89,060 रुपए प्रति 10 ग्राम की चल रहा है, जोकि कल 88,384 रुपए पर बंद हुआ था। सिल्वर फ्यूचर्स 1,01,938 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट पर है, कल का बंद भाव 1,01,313 रुपए था।
मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी। वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं।