सोना 200 रुपए महंगा, चांदी 150 रुपए उछली

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 03:43 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी निकलने से चांदी भी 150 रुपए की बढ़त के साथ 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

वैश्विक स्तर पर गत दिवस पीली धातु के दाम एक फीसदी से अधिक बढ़े थे जिसके कारण आज इस पर मुनाफावसूली का दबाव रहा। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की गिरावट सीमित रही है। 

अंतररष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.12 डॉलर की गिरावट में 1,282.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतररष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News