कमजोर वैश्विक रुख से सोना 166 रुपए टूटा

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 04:49 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत सोमवार को 166 रुपए टूटकर 38,604 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के बीच सोने के दाम में नरमी आयी। इससे पहले, शनिवार को मूल्यवान धातु का भाव 38,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की बिकवाली के बीच दिल्ली में हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 166 रुपए नीचे आया। चांदी का भाव भी 402 रुपए टूटकर 45,178 रुपए किलो रहा। पिछले कारोबार में यह 45,580 रुपए पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों में गिरावट रही। जहां सोने का भाव 1,458 डॉलर प्रति औंस रहा वहीं चांदी 16.86 डॉलर प्रति औंस रही।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार सौदे को लेकर उम्मीद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर मूल्य सोमवार को 1,460 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया। अमेरिका और चीन के बीच शुरूआती समझौते की उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी रही। समझौते पर साल के अंत तक दस्तखत किये जा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News